ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: दरभंगा के मोतीपुर पंचायत पहुंचे VIP चीफ मुकेश सहनी, अग्निकांड के...

Bihar Politics: दरभंगा के मोतीपुर पंचायत पहुंचे VIP चीफ मुकेश सहनी, अग्निकांड के पीड़ितों से की मुलाकात

12-Mar-2025 06:43 PM

By First Bihar

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा के मोतीपुर पंचायत के आंदोली वार्ड 13 में पहुंचे और पिछले दिनों आग लगने के कारण बेघर हुए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया। सहनी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।


मुकेश सहनी ने आगलगी के शिकार अधिकांश गरीब और पिछड़े वर्ग के होते हैं। इनका घर झोपड़ीनुमा होता है जो आग लगने से राख हो जाता है और इनकी जिंदगी की कमाई स्वाहा हो जाती है। ऐसे में सरकार 12 हजार रुपये सहायता देती है। उन्होंने कहा कि जिसका सब कुछ समाप्त हो गया हो, वह 12 हजार रुपये से फिर से जीवन को पटरी पर कैसे ले सकता है।


उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम ऐसे परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमलोगों की सरकार बनी तो ऐसी व्यवस्था जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को पार्टी द्वारा सहायता पहुंचाई गई है और आगे भी इन्हें मदद दी जाएगी।