ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / politics / Bihar Politics: ‘चिराग पासवान सिर्फ नाम के हनुमान, किसी लायक नहीं हैं’ मुकेश...

Bihar Politics: ‘चिराग पासवान सिर्फ नाम के हनुमान, किसी लायक नहीं हैं’ मुकेश सहनी ने बोला बड़ा हमला

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने चिराग पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान सिर्फ बोलने का गुण है कुछ करने का नहीं, वह सिर्फ नाम के हनुमान हैं.

22-Apr-2025 03:59 PM

By First Bihar

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की नीतीश सरकार और चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आज खगड़िया में कहा कि बिहार की नीतीश सरकार फिट नहीं है। मुख्यमंत्री खुद स्वस्थ नहीं है। राज्य सरकार को ऑफिसर चला रहा है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। 


मुकेश सहनी ने चिराग पासवान पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान में वो गट्स नहीं है जो रामविलास पासवान में था। रामविलास पासवान हमेशा दलित, शोषित और गरीबों के हित की लड़ाई लड़े। वह अटल जी के सरकार को गिरा दिए थे।


जिसने चिराग को अपमानित किया, आज उन्हीं के साथ हैं। चिराग सिर्फ नाम के हनुमान हैं। चिराग में सिर्फ बोलने का गुण है, कुछ करने का नहीं। आगामी चुनाव में उनके पार्टी को कैसे अधिक सीट NDA से मिले, इसको लेकर वह प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया