ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: खगड़िया के अलौली में गरजे मुकेश सहनी, बोले- आपके अधिकार के...

Bihar Politics: खगड़िया के अलौली में गरजे मुकेश सहनी, बोले- आपके अधिकार के लिए लड़ता रहूंगा

16-Feb-2025 11:55 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक सह बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने खगड़िया के अलौली के गरैयाघाट में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी ताकत मिलती रहे तो हम आपके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे।


उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव है और इस बार महागठबंधन की सरकार बनानी है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद न केवल आपकी समस्याओं का समाधान होगा बल्कि आपके हक और अधिकार भी मिलेंगे।


सहनी ने यहां श्री श्री 108 श्री कमला मेला महोत्सव का उद्घाटन किया और इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग लालू यादव, कर्पूरी ठाकुर, भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है और यह फायदा तब ही मिल सकता है, जब अपनी सरकार हो।


उन्होंने लोगों से पार्टी और समाज को एकजुट कर मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि हमलोग मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के लोग पांच किलो अनाज देकर वोट ले रहे हैं, जबकि हमें यह नहीं चाहिए। हमारे बच्चों के लिए स्कूल, अस्पताल और नौकरी चाहिए, यह हमारी लड़ाई है।


लोगों से व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अगर अभी 5 किलो अनाज लेकर वोट देते रहे तो मानिए आपकी आने वाली पीढ़ी भी पांच किलो अनाज लेते रहेगी। उन्होंने लोगों से बच्चों को पढ़ाने-लिखाने और समझदार बनाने की भी अपील की। पढ़ने के बाद लोग खुद अपने हक और अधिकार को समझने लगेंगे।