Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
20-Jun-2025 08:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। नवादा से जेडीयू के पूर्व विधायक कौशल यादव ने शुक्रवार को खुले मंच से आरजेडी में शामिल होने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों में वे पार्टी जॉइन करने की तिथि तय करेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वे नवादा सभी पांच विधानसभा सीटें जीतकर तेजस्वी यादव को सौंपने का लक्ष्य लेकर चलेंगे।
कौशल यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव दोनों अब थक चुके हैं और अब समय युवाओं का है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग तेजस्वी और लालू यादव को बदनाम करते हैं, उन्हें अपने साथ नहीं लिया जाएगा।
पूर्व विधायक ने दावा किया कि वे हर जाति और समाज को साथ लेकर चलेंगे और आरजेडी में शामिल होने के बाद नवादा में कोई गलत निर्णय नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वे विकास और न्याय के साथ आगे बढ़ेंगे।
कौशल यादव बीते 20 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। उन्होंने अपने पुराने मित्र और पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना का मुद्दा भी उठाया। यादव ने आरोप लगाया कि मुन्ना ने विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार को हजारों वोट दिलवाए, लेकिन एमएलसी चुनाव में साजिश कर उन्हें हराया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने पर सवाल उठाना गलत है, जबकि मुस्लिम समुदाय का बड़ा समर्थन जेडीयू को इन्हीं नेताओं के चलते मिला। इसके साथ ही कौशल यादव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने महादलित परिवारों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ 4 किलो चावल में सीमित कर दिया गया है, जिससे वे भूखे रहने को मजबूर हैं।