Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
09-Jan-2025 12:34 PM
By First Bihar
Bihar Politics : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने तौर तरीकों से वोटरों को लुभाने में लगी हुई है। ऐसे में अब सूबे की सत्ता में काबिज एनडीए के तरफ से बड़ा प्लान तैयार किया गया है। प्लान यह है कि इस चुनाव से पहले NDA के नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
जानकारी के मुताबिक एनडीए नेताओं का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस 10 जनवरी से शुरू होगा। नौ जिलों में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तिथि जारी कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए के सभी पांच दलों के एक-एक नेता रहेंगे। इसकी शुरुआत बगहा जिले से होगी। इससे पहले बिहार सरकार के मंत्री और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि हम बगहा, बेतिया से होते हुए हम चंपारण की ओर से आगे बढ़ेंगे।
महात्मा गांधी को लेकर नीतीश कुमार भी हमेशा कहते रहते हैं कि इसी क्षेत्र से किसी यात्रा की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यह एनडीए के सभी घटक दलों का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। एनडीए का यह सम्मेलन संदेश देगा कि आने वाले 2025 के चुनाव में किसी और की दुकान चलने वाली नहीं है। बता दें कि एनडीए की तरफ से इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान ऐसे वक्त में किया गया है जब कुछ ही दिनों पहले बिहार में सियासी हलचल बढ़ी हुई है। हालांकि , सीएम नीतीश कुमार ने खुद यह साफ़ कर दिया है कि वह एनडीए के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इधर, नीतीश कुमार ने साफ कहा कि दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे लेकिन अब कहीं नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा था कि हम साथ मिलकर विकास का काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार अभी प्रगति यात्रा पर हैं और राजद नेता तेजस्वी यादव भी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं।