बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-Apr-2025 09:20 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बिहार में सियासी बयानबाजी जारी है। इसी बीच जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं। आए दिन नीरज कुमार तेजस्वी यादव पर हमला बोल रहे हैं। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है।
पोस्ट में नीरज कुमार ने कहा है कि 'राजनीति में तो लालू प्रसाद यादव जी को पहले ही अपंग बना दिया गया था,अब क्या पारिवारिक रिश्तों में भी बेकार हो गए हैं? 13 दिन बाद, यानि 300 घंटे बीतने पर 'संवेदनशील बेटा' तेजस्वी यादव एम्स पहुंचे। ना राजनीति में भरोसा रहा, ना परिवार में अपनापन, यही है राजद का राजनीतिक पारिवारिक मॉडल?'
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
इससे पहले भी नीरज कुमार के तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया था। दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के साथ तेजस्वी की मुलाकात पर नीरज कुमार ने कहा था कि 'आरजेडी को उम्मीद थी कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार महागठबंधन का घोषित किया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। तेजस्वी को वोटिंग लिस्ट में डाल दिया। कांग्रेस उनको तिल-तिलकर परेशान कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल राजनैतिक आत्मसमर्पण कर हर अपमान को झेल रही है। वेटिंग लिस्ट बरकरार है।'