बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
12-May-2025 02:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लगातार इसपर काम कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने ऐसा मेगा प्लान तैयार किया है कि जेडीयू पूरे राज्य में बूथ स्तर तक सशक्त हो जाएगी और चुनाव में विरोधियों को धूल चटाने का काम करेगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में संगठन का काम देख रहे पार्टी नेताओं को बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश जारी किया गया है। विधानसभा प्रभारी, पार्टी के जिलाध्यक्ष और संगठन का काम देख रहे लोग पूरे समन्वय के साथ बूथ कमेटी का गठन करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू को चुनाव से पहले बूथ लेबल तक मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक बूथ कमेटी में कम से कम 19 लोगों को शामिल किया जाएगा। बूथ कमेटी में शामिल किए जाने वाले लोगों के चयन से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी छवि स्वच्छ है या नहीं। कमेटी में संबंधित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को जगह दी जाएगी। बिहार में कुल 92 हजार बूथ हैं, जिनके लिए कमेटी का गठन किया जाना है।
बूथ कमेटी का गठन सामाजिक समीकरण के मुताबिक किया जाएगा। बूथ कमेटी में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने का प्लान है। बूथ कमेटी के गठन का काम तेजी से हो इसके लिए प्रदेश कार्यालय के माध्यम से फीडबैक लिया जाएगा। इसको लेकर विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम नीतीश ने के इस मेगा प्लान से जेडीयू चुनाव से पहले बूथ लेबल तक सशक्त हो जाएगी।