ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / politics / Bihar Politics: पार्टी में भगदड़ के बीच अचानक ललन सिंह से मिलने क्यों...

Bihar Politics: पार्टी में भगदड़ के बीच अचानक ललन सिंह से मिलने क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश? सियासी हलचल हुई तेज

Bihar Politics: वक्फ बिल को लेकर जेडीयू में मची भगदड़ के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह अचानक ललन सिंह से मिलने पहुंच गए.

20-Apr-2025 11:22 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: वक्फ बिल को लेकर जेडीयू में मची भगदड़ के बीच रविवार को एकाएक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंच गए। सीएम के अचानक ललन सिंह के आवास पहुंचने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक अपने आवास से निकले और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पहुंच गए। ललन सिंह आवास पर जाकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल के दिनों में ललन सिंह आवास नहीं गए थे लेकिन आज नरेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उन्होंने ललन सिंह से मुलाकात की तो सियासी हलचल तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फीडबैक लेने गए थे। 


वहीं दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि वक्फ बिल के विरोध में जेडीयू के भीतर मचे घमासान को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित हैं और यही वजह है कि सीएम अचानक पार्टी नेताओं से मिलने पहुंच जा रहे हैं। पार्टी में मची भगदड़ के बीच ललन सिंह से सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे है।