मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Feb-2025 11:49 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 4 बजे होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से समय भी ले लिया गया है।
खबरों के मुताबिक आज यानी बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में राजभवन से मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन जाना शुरू हो जाएगा।
भाजपा कोटे से चार विधायक मंत्री बनेंगे। वहीं जेडीयू कोटे से दो लोगों को मंत्री बनाये जाने की खबर है। रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा हैं। 1st Bihar से बातचीत में इन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे।