प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
03-Apr-2025 04:35 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार भाजपा छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इसके तहत कई दिनों तक प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज कहा कि छह अप्रैल को भाजपा के लोग रामनवमी भी मनाएंगे और पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाएंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छह अप्रैल को पार्टी के सभी जिला कार्यालय भवन सजाए जाएंगे तथा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा के संघर्षों और किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा मंडल कार्यालय से लेकर सभी कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन हम सभी रामनवमी पर्व भी धूमधाम से मनाएंगे। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आठ और नौ अप्रैल को सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें 1.57 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य भाग लेंगे।
10 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच गांव-बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी निर्वाचित प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे दिन (कम से कम 8 घंटे) के लिए, गांव या मोहल्ला या सेवा बस्ती का दौरा करना है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य घर-घर तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देना है।
उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की जाएगी। प्रदेश स्तर पर पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर एक चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा और संजय गुप्ता तथा पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम झा शामिल हैं।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने वक्फ संशोधन विधेयक से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक का उद्देश्य कुशल प्रबंधन और संपत्तियों का दुरुपयोग रोकना है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज इसका लाभ गरीब मुसलमानों, पसमंदा मुसलमानों को नहीं मिल रहा था। बड़ी संपत्ति के बावजूद कुप्रबंधन के कारण आय में लगातार गिरावट आ रही थी।
सच्चर कमिटी रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उसने भी इसके कुशल प्रबंधन की जरूरत बताई थी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद वित्तीय पारदर्शिता रहेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी, जिससे सरकारी सहायता पर निर्भरता कम होगी।
विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के इस विधेयक की आलोचना किए जाने पर उन्होंने लालू यादव के एक वायरल वीडियो को प्रदर्शित करते हुए कहा कि लालू यादव ने खुद एक कठोर कानून बनाने की मांग की थी। आज यह सरकार उनकी इच्छा की पूर्ति की है। तेजस्वी को इसके लिए अपने पिताजी से पूछना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज उनके पिताजी का नाम नहीं होता तो तेजस्वी यादव को कौन जानता? उनकी राजनीति में बुनियाद ही लालू यादव हैं।