‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया स्वीकार ‘May I Help You’ कहकर मदद करेगा रोबोट: रेलवे स्टेशनों पर तैनात होंगे ह्यूमनॉइड, यात्रियों की सहायता के साथ चोरों पर भी नजर मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर
03-Feb-2025 10:28 AM
By First Bihar
Bihar Politics : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार कांग्रेस से निकाल कर सामने आ रही है जहां कांग्रेस विधायक के नेता शकील अहमद खां के बेटे ने खुद से खुद की जान ले ली है। इस बात की पुष्टि तथाकथित कांग्रेस नेता और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने की है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। पटना में एमएलसी आवास पर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। वहीं,सचिवालय डीएसपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है और मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।
दरअसल, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान साहब के बेटे के बेटे के इंतकाल की मालूमात हुई। यह खबर बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली है। इस अपूरणीय क्षति से मन व्यथित है। रब उनके रूह को जन्नतुल फिरदौस अता फरमाए और शकील अहमद खान साहब व उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति और धैर्य दें।
जानकारी के अनुसार , शकील अहमद खां कांग्रेस विधायक दल के नेता और यह मुख्य रूप से बिहार के कटिहार जिले के काबर कोठी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके दो संतान है और ऐसे में अब यह दुखद खबर निकलकर सामने आई है। इस घटना के बाद पूरी राजनीतिक गलियारों में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। शकील अहमद खान कदवा से विधायक हैं और उनके बेटे का नाम अयान खान था। अयान शकील अहमद खान का इकलौता बेटा था। उनकी एक बेटी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है। अयान 12वीं की पढ़ाई कर रहा था और उसकी उम्र। 17 साल थी। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी के 18 जनवरी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर शकील अहमद खान के बेटे को उनसे मिलवाया गया था।
शकील अहमद खान पहली बार 2015 में बिहार के कटिहार जिले के कदवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। जून 2023 में डॉ शकील अहमद खान को बिहार में कांग्रेस का विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया गया था। शकील अहमद खान का कद इस बात से समझा जा सकता है कि उनकी पहुंच सीधे राहुल गांधी तक रहती है। हाल में जब राहुल गांधी बीते 18 जनवरी को पटना पहुंचे थे तो उन्होंने अपने बेटे अयान खान को मिलाया था।
(डिस्क्लेमर – अगर आपके आसपास कोई शख्स डिप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है।ऐसे में आप 9152987821 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके)