1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
27-Jan-2025 12:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बाढ़ में पिछले दिनों मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर हमला मामले को लेकर बिहार में लगातार सियासत जारी है। पटना में मीडियाकर्मियों ने जब मुंगेर सांसद ललन सिंह से पूछा कि इस केस से आपका नाम भी जोड़ा जा रहा है तो इसपर ललन सिंह भड़क गए और मीडिया से ही सवाल पूछने लगे कि कौन मेरा नाम जोड़ रहा है, यही धंधा करते हैं क्या?
दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच पिछले दिए हुए गैंगवार के बाद इस घटना को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।एक तरफ जहां अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है तो दूसरी तरफ सोनू मोनू गैंग के सोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन इस कांड से जुड़े अब भी कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने की कोशिश पुलिस कर रही है।
ऐसा कहा जा रहा था कि मुंगेर सांसद ललन सिंह के बीच बचाव करने के बाद यह मामला शांत हुआ है। सोमवार को जब ललन सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे तो मीडिया ने उनसे सवाल किया कि इस मामले में आपका नाम भी जोड़ा जा रहा है? इस सवाल पर ललन सिंह भड़क गए और कहा कि “अरे कौन मेरा नाम जोड़ रहा है?.. आप ही लोग जोड़ रहे हैं क्या? विपक्ष के लोगों का हम जवाब देते हैं? यही धंधा करते हैं क्या हम, यह सब काम उ लोग करते हैं हम नहीं.”
वहीं तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम करने पर ललन सिंह ने पलटवार किया और कहा कि तेजस्वी यादव अपना काम करते रहें, नीतीश कुमार थक नहीं गए हैं। बीस साल शासन करने के बाद भी आज बिहार के जिला-जिला का दौरा कर रह हैं और जो विकास के काम बचे हुए हैं उसे पूरा कर रहे हैं। नीतीश कुमार काम करते हैं, ये लोग सिर्फ बात बनाने वाले लोग हैं, तो बात बनाते रहें।