ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के वह कौन से हैं पांच आइडल? जिनके बताए रास्तों पर काम कर रही JDU

Bihar Politics: पटना के बापू सभागार में जदयू द्वारा आयोजित "संवाद कार्यक्रम" में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और सभी वर्गों महिलाओं, दलितों, महादलितों, पिछड़ों व अगड़ों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया है.

13-Apr-2025 03:34 PM

By First Bihar

Bihar Politics: राजधानी पटना में आज यानि रविवार 13 अप्रैल को बापू सभागार में जदयू द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का नाम संवाद कार्यक्रम रखा गया। वहीं, आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जबसे उन्हें काम करने का मौका मिला है, वह सभी वर्गों के लिए काम करते चले आ रहे है।


CM ने बताया कि हाल ही में प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने सभी जगहों का भ्रमण किया। उस यात्रा के दौरान उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जो कमियां देखीं उसके समाधान करने का भी निर्णय लिया है। साथ ही हम समाज को एक साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम ने एस बात पर अधिक जोर दिया और कहा कि अगड़ी जाति के लिए भी वे काम रहे हैं। 


वहीं, आगे कहा जब भी मौका मिला है हमने पूरे बिहार के लिए काम किया हैं। ऐसा पहले किसी ने भी महिलाओं, गरीबों, दलित, महादलिक, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, व अगड़ी जाति के लिए काम किया हो। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि अंबेडकर जयंती के मौके पर वह बाबा साहब को नमन करते हैं। बाबा साहब ने जो काम किया उसे हम याद रखने और सम्मान करने के लिए हैं। जब केंद्र में मैं मंत्री था तब उन्हें उनके गांव जाने का भी अवसर मिला था। बाबा साहब ने संविधान की रचना की, उनके नेतृत्व में ही देश का संविधान बना। यह कोई मामूली बात नहीं है।


सीएम ने कहा कि हम लोग अपने दल जदयू में पांच लोगों के आदर्शों व विचारों के साथ काम करते हैं। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण व जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम शामिल है। आगे भी जदयू इनके आदर्शों व विचारों पर काम करते रहेंगे।


अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम के संयोजक ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी को मंच पर बुलाया और कहा कि इस समाज के लिए यह लगातार काम करते रहेंगे। वहीं, मंच पर ही उन्होंने अशोक चौधरी से यह भी पूछा कि आप इनके लिए काम करेंगे न? इस पर अशोक चौधरी ने हामी भरी। इसके अलावा वहां मौजूद नेताओं ने भी अपना विचार रखा है।