ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / Bihar Politics: दिल्ली रवाना हुए सांसद पप्पू यादव, पटना एयरपोर्ट पर जमकर बरसे,...

Bihar Politics: दिल्ली रवाना हुए सांसद पप्पू यादव, पटना एयरपोर्ट पर जमकर बरसे, सिटी एसपी पर लगाए गंभीर आरोप; करेंगे तीन बड़े खुलासे

Bihar Politics: जेल से रिहा होने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली रवाना हो गए. पटना एयरपोर्ट पर पुलिस और सरकार पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल उठाए.

14-Feb-2026 11:14 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जेल से रिहा होने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिस और सरकार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला। बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए।


दिल्ली रवाना होने से पहले पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में पत्रकार को गोली मारी जा रही है, 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो रहा है। लापता बच्चियों के बारे में कहा गया कि वह मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर के लौट जाएगी। सम्राट चौधरी ये बड़बोलेपन की बोली छोड़ दें, जनता ने मौका दिया है तो काम करिए। जाति पर टिप्पणी करना बंद कीजिए। 


पप्पू यादव ने कहा कि अपराधी किसी जाति का नहीं होता है और वह सिर्फ अपराधी होता है। जहां बच्चियां सुरक्षित नहीं है और बेटियां गायब हो रही हैं, वहां कौन सा दिवस मनाना है? वहीं जेल से छूटने के बाद माफियाओं को चेतावनी देने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि मैंने तो कहा है कि स्पीकर से मिलूंगा, लोकायुक्त से मुलाकात करूंगा। कोर्ट में भी मैंने केस कर रखा है।


पूर्णिया सांसद ने एसपी पर भी आरोप लगाए और कहा कि ये पूर्णिया में भी थे। भानू प्रताप सिंह, दीपक और तीन नेता मिले हुए हैं। खेमका हत्याकांड में कौन से नेता शामिल हैं और कौन परिवार इसके पीछे है, उसे उजागर करूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि रूपेश की हत्या किसने कराई इसका भी खुलासा करेंगे। एक मां के इकलौते बेटे का गलत इनकाउंटर किया इसके लिए हाईकोर्ट जाएंगे।