Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
21-Mar-2026 06:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और परिसीमन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव पूर्व की तरह तय प्रक्रिया के तहत ही होगा।
मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को लागू हुए लगभग 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसलिए इसमें बदलाव जरूरी है ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
शनिवार को मंत्री गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विवादित पंचायत सरकार भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी से जमीन से जुड़ी जानकारी ली और संवेदक व अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए। करीब एक माह पहले इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था।
गया शहर के सर्किट हाउस में मंत्री ने राज्य की राजनीति, पंचायत चुनाव और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा और समय आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में किसी भी दल की सरकार बने, नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए इसे राज्य के विकास का प्रमुख कारण बताया।
ईद के मौके पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वे विकास कार्यों में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बेटे निशांत कुमार की मौजूदगी को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इसके अलावा मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां हर चुनाव में हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार जनता बदलाव का निर्णय ले सकती है।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी