ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar cabinet: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 136 एजेंडों पर लगी...

Bihar cabinet: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 136 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

Bihar cabinet: मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में शाम 4 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक संपन्न हो गई। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे।

04-Feb-2025 05:06 PM

By First Bihar

CM Nitish Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (cm nitish kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 136 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।


कैबिनेट की इस बैठक में  मुख्य रूप से सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में जिलेवार दौरा कर रहे हैं. हर जिले में सीएम की ओर से कई विकास योजना शुरू करने की घोषणा की जा रही है. आज की कैबिनेट की बैठक में उन्हीं एजेंडों पर मुहर लगी है. दरभंगा और पूर्णिया बस स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान मंदिर के विकास में 90 करोड़ 27 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।  


इन योजनाओं को मिली मंजूरी

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें हाजीपुर में जलजमाव दूर करने के लिए पानी की निकासी के लिए परियोजना को मंजूरी दी गयी है. दरभंगा जिले में गंगासागर और दीघी झीलों के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली है. दरभंगा में बस स्टैंड बनाने को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है.  इस पर 83 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जायेगी. वहीं, पूर्णिया में भी अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा. इस पर 56 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे. 


सिंघेश्वर स्थान और पूरन देवी मंदिर का विकास होगा

डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि अमृत योजना के तहत कटिहार में जालपूर्ति की योजना को मंजूरी दी गयी है. समस्तीपुर जिले में एन.एच.28 पर बायपास का निर्माण किया जायेगा. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में चौसा मुरली चौक से करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जायेगा. मधेपुरा में सिंघेश्वर स्थान के विकास के लिए 90 करोड़ 27 लाख रूपये खर्च होंगे. पूर्णिया जिला में पूरन देवी मंदिर के विकास के लिए 34 करोड़ रूपये खर्च होंगे.