Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
28-Dec-2025 12:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बड़ी खबर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों में टूट की खबरों के बीच यह बड़ी खबर है। बेटे को मंत्री बनाए जाने के बाद जहां चार में से तीन विधायकों ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है, इसके बाद भी उपेंद्र कुशवाहा पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा। बेटे को नीतीश कैबिनेट में एडजस्ट करने के बाद अब बहु साक्षी मिश्रा को सेट करने की जुगाड़ में है।
खबर है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू को माधव आनंद के विधायक बनने से खाली हुई जगह पर एडजस्ट करना चाहते हैं। उन्होंने इसकी तैयारी कर ली है और बहू साक्षी मिश्रा नाम का प्रस्ताव भेज दिया है।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य नागरिक परिषद का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली इस परिषद में दो उपाध्यक्ष बनाए गए थे। इस पर्षद में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद को उपाध्यक्ष बनाया गया था।
माधव आनंद विधायक बन गए हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा ने माधव आनंद को मधुबनी से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में इनकी जीत हो गई। ऐसी स्थिति में नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है।
इस खाली जगह पर उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू को एडजस्ट करना चाहते हैं, उन्हें उपाध्यक्ष बनना चाहते हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक बागी विधायक ने बताया कि अपनी बहू साक्षी मिश्रा के नाम का प्रस्ताव इन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भेज भी दिया है।
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में पहले से ही घमासान छिड़ा हुआ है। आरएलएम के तीन विधायकों ने नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और किसी भी वक्त पार्टी में बड़ी टूट हो सकती है। ऐसे में कुशवाहा के इस कदम का पार्टी पर क्या असर होता है यह आने वाले वक्त में स्पष्ट हो जाएगा।