ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / बिहार NDA में क्राइसिस को लेकर दिल्ली में BJP की ताबडतोड़ बैठक: तारकिशोर...

बिहार NDA में क्राइसिस को लेकर दिल्ली में BJP की ताबडतोड़ बैठक: तारकिशोर बोले.. कोई विवाद नहीं, सारे मामले सॉल्व हो जायेंगे

21-Jan-2022 04:03 PM

DELHI: बिहार में एनडीए में मचे घमासान को लेकर दिल्ली में बीजेपी के नेताओं की लगातार बैठक जारी है. उत्तर प्रदेश में सीटों का बंटवारा फाइनल करने के बाद फ्री हुए बीजेपी के आला नेताओं को अब बिहार पर बात करने की फुर्सत मिली है. लिहाजा गुरूवार से ही दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. उधर आज दिल्ली में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में एनडीए में कोई विवाद नहीं है, अगर कहीं मतभेद हैं तो सारे मामले सुलझा लिये जायेंगे.


दिल्ली में बैठकों का दौर

दिल्ली में कल ही से ही बीजेपी के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है. गुरूवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के नेताओं के साथ बैठक की थी. इसमें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद औऱ रेणू देवी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल से लेकर दूसरे प्रमुख नेता शामिल थे. 


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा ने बिहार में जेडीयू औऱ मुकेश सहनी से भाजपा के घमासान पर विस्तृत चर्चा की. बिहार बीजेपी के नेताओं ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी. सूत्र बता रहे हैं कि जेपी नड्डा ने फिलहाल बीजेपी के नेताओं को सब्र करने की सलाह दी है. उत्तर प्रदेश के चुनाव तक बीजेपी किसी बडे पंगे से बचना चाह रही है. जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय औऱ बिहार के मंत्री मंगल पांडेय शामिल थे.


आज अमित शाह से मिलेंगे तारकिशोर प्रसाद 

उधर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद आज ही रात गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे. इस दौरान पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में भी बिहार में मचे घमासान पर चर्चा होगी. अमित शाह को सारी स्थिति से अवगत कराया जायेगा.