Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
07-Jan-2025 01:09 PM
By VISHWAJIT ANAND
Bihar MLC By-Election: बिहार की एक सीट पर होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए JDU उम्मीदवार ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। जेडीयू ने समता पार्टी के समय के ललन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। ललन प्रसाद अतिपिछड़ा समाज के धानुक जाति से आते हैं और सीएम नीतीश के करीबी बताए जा रहे हैं।
दरअसल, लालू परिवार के करीबी आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई विधान परिषद की एक सीट एनडीए में जेडीयू के खाते में आई है। जेडीयू की तरफ से इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया गया है। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एनडीए ने ललन प्रसाद को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है।
इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे। एनडीए उम्मीदवार ललन प्रसाद ललन प्रसाद शेखपुरा के रहने वाले हैं। ललन प्रसाद जदयू के जमीनी नेता हैं और छात्र जीवन से ही सीएम नीतीश कुमार के साथ राजनीति करते आए हैं। ललन प्रसाद अति पिछड़ा समाज से आते हैं और धानुक जाति के हैं।
52 साल के ललन प्रसाद पार्टी के स्थापना काल से जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हुए हैं। 2001 से 2005 तक घाट कुसुंबा प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष रहे। साल 2009 से 2013 तक शेखपुरा में जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष रहे। इसके साथ ही स्थावां के विधानसभा प्रभारी का दायित्व भी पार्टी ने उन्हें सौंपा था। ललन प्रसाद शेखपुरा के जिला परिषद सदस्य और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह शेखपुरा में पार्टी और संगठन विस्तार के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।
जेडीयू नेता ललन प्रसाद समता पार्टी के गठन के समय से ही काफी सक्रिय रहे और पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी और संगठन के लिए काम करते रहे। वह तीन बार जिला पार्षद रहे है और उनकी छवि एक बेदाग नेता के रूप में है। एनडीए ने सर्व सम्मति से उन्हें एमएलसी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।