Bihar Politics: बिहार सरकार ने पटना में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों को सरकारी आवास की सुविधा देना शुरू कर दिया है। भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार को 12 विधायकों को आवास आवंटित करते हुए इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया।


आवंटन के तहत कई विधायकों को वीआईपी लोकेशन पर आवास दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, दरभंगा से विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को बंदर बगीचा क्षेत्र में आवास मिला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को 2एम, स्टैंड रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है।


पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित मंत्री आवास परिसर (06/20, 20 सेट) में स्थान दिया गया है। बनमनखी से विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को 30ए, हार्डिंग रोड, जबकि बांका के विधायक राम नारायण मंडल को ऑफ पोलो रोड पर आवास मिला है।


बड़हरा से विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को वीरचंद पटेल पथ स्थित आवास दिया गया है। बिहारशरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार को गर्दनीबाग मंत्री आवास (04/20, 20 सेट) में स्थान मिला है, जबकि हरनौत विधायक हरि नारायण सिंह को नेहरू पथ पर आवास आवंटित किया गया है।


झाझा से विधायक दामोदर रावत को हार्डिंग रोड स्थित 18 नंबर आवास मिला है। फुलवारी विधायक श्याम रजक को 28 हार्डिंग रोड, झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा को नौ मैंगल्स रोड, अमरपुर विधायक जयंत राज को पांच पोलो रोड और फुलपरास विधायक शीला कुमारी को 23 एम, स्ट्रैंड रोड स्थित आवास दिया गया है।


वहीं फतुहा से विधायक डॉ. रामानंद यादव को तीन हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है। इस आवंटन के साथ राजधानी पटना में विधायकों के आवासीय प्रबंधन को और व्यवस्थित किया गया है।