ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / politics / Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला,...

Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल

Bihar Budget Session 2026: बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेजस्वी यादव के भाषण में लड़खड़ाने, विशेष राज्य के दर्जे और सत्ता की राजनीति को लेकर तीखा हमला किया।

06-Feb-2026 11:33 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2026: बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेजस्वी यादव द्वारा कल दिए गए भाषण के दौरान लड़खड़ाकर बोलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है कि तेजस्वी यादव क्या पीकर आए थे और किन परिस्थितियों में वह इस तरह लड़खड़ा रहे थे। इस बारे में उन्हें खुद स्पष्ट करना चाहिए, भाई वीरेंद्र क्या ही जवाब देंगे।


विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिए गए ऑफर पर मंत्री पासवान ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर बिहार में विकास कर रही हैं।


मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के साथ रहते हुए ही सरकार में तोड़-मरोड़ की राजनीति कर रहे थे। इसी कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को नसीहत दी थी। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को पहले ही नकार चुकी है और अब भविष्य में उनकी सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है।