ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
03-Sep-2020 05:22 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के एनडीए में एंट्री को लेकर बड़ी बात कही है। डिप्टी सीएम ने कहा है मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद महागठबंधन को महागठबंधन कहना धोखा है। दरअसल डिप्टी सीएम ने ताबड़तोड़ कई ट्वीट किये हैं जिसके जरिए उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला है।
सुशील मोदी ने लिखा है-‘अब यह साफ हो गया कि विधानसभा चुनाव में एनडीए के सामने दरअसल केवल दो आदतन भ्रष्टाचारी और परम्परागत वंशवादी दल होंगे। इससे जनता को यह फैसला करने में आसानी होगी कि कौन न्याय के साथ विकास को आगे बढ़ायेगा और किसकी नीयत काम के बदले जमीन लिखवाने की रहेगी। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि-‘जीतन राम मांझी के राजद-कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद विपक्ष सिर्फ राजद-कांग्रेस साझा पाॅलिटिकल करप्शन फोरम (पीसीएफ) रह गया है। उसे अब महागठबध्ंान कहना धोखा है।
डिप्टी सीएम ने आगे लिखा है कि लालू प्रसाद जब सत्ता में रहे, तब उनके 15 साल में 118 नरसंहार हुए। दलितों की हत्याएं हुईं, लेकिन उन्हें मुखिया-सरपंच बनने का मौका नहीं दिया गया। वे जब विपक्ष में आये तो पुत्र मोह में दलित नेताओं का अपमान किया। दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के चंद लोगों को शो-रूम आइटम बना कर लालू प्रसाद की पार्टी चुनाव नहीं जीत पाएगी।