ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / बिहार में नयी सरकार का नया खेल: सरकारी बैठक में पहुंचे ‘दामाद जी’,...

बिहार में नयी सरकार का नया खेल: सरकारी बैठक में पहुंचे ‘दामाद जी’, तेजप्रताप ने जीजा को सरकारी बैठक में बिठाया

19-Aug-2022 05:53 AM

PATNA: बिहार में नयी सरकार बनने के बाद सरकार में ‘दामाद जी’ की एंट्री हो गयी है. राज्य सरकार की एक सरकारी बैठक में लालू प्रसाद यादव के दामाद और तेजस्वी-तेजप्रताप के बहनोई शैलेश भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं. बैठक की तस्वीरें औऱ वीडियो सामने आय़ी है, जिससे सरकार एक औऱ नये झमेले में फंसी है.

जीजा पर तेजप्रताप यादव की मेहरबानी

ये मामला लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से जुडा हुआ है. तेजप्रताप यादव को नीतीश कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण विभाग का मंत्री बनाया गया है. मंत्री बनने के बाद तेजप्रताप एक्शन में हैं लेकिन उन्होंने एक बार फिर सरकार की किरकिरी करा दी है. दरअसल तेजप्रताप यादव के विभाग के अधीन ही बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आता है. मंत्री पद संभालने के बाद तेजप्रताप यादव प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की समीक्षा करने पहुंच गये. लेकिन उन्होंने बडी चूक कर दी. 

सरकारी बैठक में लालू के दामाद मौजूद

तेजप्रताप यादव ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ जो बैठक की उसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि तेजप्रताप अधिकरियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं और उस बैठक में तेजप्रताप के बहनोई शैलेश भी मौजूद हैं. बता दें कि शैलेश लालू-राबडी की बडी बेटी मीसा भारती के पति हैं. लालू परिवार पर अवैध संपत्ति अर्जित करने के जो आरोप लगते रहे हैं उसमें शैलेश का नाम भी आता रहा है. 

सरकारी बैठक में लालू प्रसाद यादव के दामाद की मौजूदगी ने नीतीश-तेजस्वी को नयी मुसीबत में डाल दिया है. इस मसले पर आरजेडी-जेडीयू ने कोई सफाई नहीं दी है लेकिन बीजेपी हमलावर है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने कहा है कि सरकार की सारी हकीकत सामने आने लगी है. अब पति-पत्नी और बेटे-बेटी ही नहीं बल्कि दामाद जी भी सरकार को चलायेंगे.