ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / politics / बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू, पटना में राज्यपाल ने डाला वोट

बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू, पटना में राज्यपाल ने डाला वोट

03-Nov-2020 07:14 AM

PATNA: बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. इस बीच पटना में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन स्थिति बूथ पर मतदान किया है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी सुबह-सुबह मतदान किया. वह कुम्हरार विधानसभा के संत जोसेफ हाई स्कूल राजेन्द्र नगर रोड नंबर 5 में अपना मतदान किया. 

विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. इन 94 विधानसभा सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवारों की किस्मत मतदाता तय करेंगे.   राज्य भर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. 

 राज्य भर के 41362 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार 164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण के लिए जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें 1316 पुरुष और 146 महिला उम्मीदवार के साथ-साथ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी भी शामिल है। दूसरे चरण में कुल पुरुष वोटरों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख 33 हजार 34 है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 16 हजार 271 है। दूसरे चरण में कुल 980 थर्ड जेंडर के वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश में कुल सर्विस वोटर से की तादाद 60879 है जिसमें 57300 पुरुष और 3579 महिलाएं हैं।  पहले चरण की तरह दूसरे चरण के मतदान में भी कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी बूथ पर हेल्थ टीम लगाई गई है। वोटिंग में शामिल सभी मतदान कर्मियों को हैंड ग्लव्स और सैनिटाइजर से लैस किया गया है। इसके अलावा मतदान के लिए आने वाले वोटर्स को भी हैंड ग्लव्स मुहैया कराया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव वोटर्स सबसे आखिर में मतदान करेंगे।