ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / politics / बिहार में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून, गिरिराज बोले.. योगी सरकार का...

बिहार में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून, गिरिराज बोले.. योगी सरकार का फैसला एकदम सही

20-Nov-2020 12:55 PM

PATNA : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने का जो फैसला किया है उसके बाद अब बिहार में भी इसी तरह का कानून बनाने की मांग शुरू हो गई है. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की जरूरत है. गिरिराज सिंह ने योगी सरकार के फैसले को सही कदम बताते हुए कहा है कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों के ऊपर कानूनी और सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए.

गिरिराज सिंह ने जिस तरह लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जाने के कदम को सही बताते हुए बिहार में इसे बनाने की जरूरत बताई है उसके बाद नीतीश सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगर बीजेपी इस मुद्दे को ज्यादा हवा देगी तो नीतीश कुमार के लिए परेशानी बनाता है. लव जिहाद जैसे मुद्दे को जनता दल यूनाइटेड अब तक विवादित मानता रहा है जबकि बीजेपी के एजेंडे में यह सबसे ऊपर आ चुका है. यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर योगी सरकार वहां लव जिहाद को बड़ा मुद्दा बनाते दिख रही है. सीमांचल के इलाके में जब बिहार के अंदर चुनाव हो रहे थे तब भी लव जिहाद का मसला गरमाया हुआ था और अब एक बार फिर से गिरिराज सिंह ने इसे हवा दे दी है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में  लव जिहाद पर कानून बनाने को लेकर गृह मंत्रालय ने कानून मंत्रालय को अपना प्रस्ताव भेज दिया है.उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सरकान ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने का  ऐलान किया था और कहा था कि हम जल्द ही नया कानून बनाएंगे. ताकि कानून में लोभ, लालच, दबाव, धमकी या शादी का झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोका जा सके. जिसे अब कानून बनाने में यूपी सरकार जुट गया है.