Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
02-Jan-2021 08:08 AM
PATNA: बिहार में जीविका दीदियों का सरकार बीमा कराएगी. इसका लाभ बिहार के 1.20 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा. यही नहीं सरकार ने तय किया है कि जिला के हॉस्पिटल में कैंटीन का प्रबंधन भी इनके ही जिम्मा दिया जाएगा. इसको लेकर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है.
सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को सचिवालय पहुंचे और 6 घंटे समीक्षा की. सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को 10 लाख स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है. सीएम ने कहा कि जीविका दीदियों के माध्यम से मद्य निषेध कार्य के लिये लोगों को प्रेरित करें.
सीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के गठन से महिलाओं में जागरूकता आयी है. जीविका दीदियों के आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने से उनके परिवार की आमदनी बढ़ी है. अब जीविका दीदियों द्वारा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, दूध उत्पादन कार्य, मधुमक्खी पालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन जैसे कार्य बेहतर ढ़ंग से किए जा रहे हैं. इसके साथ ही नीरा के उपयोग को और बढ़ावा और मत्स्य पालन से जुड़ने के लिये भी जीविका दीदियों को प्रेरित एवं उन्हें प्रशिक्षण दें.