ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / बिहार में जारी है 'भूत पॉलिटिक्स', लालू ने कहा- जनता झाड़-फूंक से नीतीश...

बिहार में जारी है 'भूत पॉलिटिक्स', लालू ने कहा- जनता झाड़-फूंक से नीतीश के सारे भूत-प्रेत भगा देगी

03-Jan-2020 11:18 AM

PATNA: राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में भूत पॉलिटिक्स जारी है. नीतीश कुमार ने पहले ये बयान दिया था कि CM हाउस छोड़ने से पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने वहां भूत छोड़ दिया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि सीएम आवास के कैंपस में लालू-राबड़ी ने कई जगहों पर छोटी-छोटी पुड़िया भी रख दी थी साथ ही कैंपस की मिट्टी भी अपने साथ ले गये थे. 


नीतीश के इस बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है. लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, इस बार जनता कसके वोट की झाड़-फूँक से इनके सारे भूत-प्रेत छुड़ा देगी. विकराल बेरोजग़ारी, महँगाई, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और घूसख़ोरी जैसे सतही भूत-प्रेती और डरावने मुद्दों की बात नहीं करके छलिया लोग जनता को भ्रमित करने के लिए भुतही बातें कर रहे हैं.

news image


इससे पहले राबड़ी देवी ने भी ट्वीट करके नीतीश कुमार पर निशाना साधा. राबड़ी देवी ने लिखा है कि, गरीबों के खेवनहार जब 2005 में सीएम आवास से निकले थे तब उसमें एक भूत घुसा था. “सीएम आवास में भूत छोड़कर आया हूँ”. साहब के इस वाक्य का भावार्थ नीतीश जी शायद समझ नहीं पाए. 15 वर्ष बाद भी नीतीश जी आवास में सुबह-2 आइना देखते है तो उन्हें भूत ही नजर आता है.