हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 01:10 PM
PATNA: महाराष्ट्र की सियासत का साइडइफेक्ट बिहार में दिख सकता है. बिहार में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है. आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इसका दावा किया है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हो सकता है.
रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि बिहार में महाराष्ट्र के सियासत का साइडइफेक्ट दिख सकता है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बिहार में राजनीतिक उलटफेर होगा. रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि जेडीयू और आरजेडी के बीच इसे लेकर बातचीत भी शुरू हो गई है.
रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि जेडीयू के साथ आने पर आरजेडी को कोई ऐतराज नहीं हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह के इस बयान से बिहार की सियासत में भूचाल आना लाजमी है. अब देखना ये होगा कि क्या सच में आरजेडी के अंदर इस तरह की कोई खिचड़ी पक रही है और क्या बिहार में जल्द ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिलता है.