Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
25-Jun-2025 12:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी से जवाब मांग दिया है। लालू प्रसाद ने एक्स पर एक पोस्टर को साझा करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर क्यों किया गया?
दरअसल, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों का धर्म पूछ- पूछकर उन्हें गोली मार दी थी और उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इस बड़े आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों की साजिश का पता चलने के बाद भारत सरकार ने सख्त रूख अख्तियार किया।
भारत की तीनों सेना ने एकसाथ आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस दौरान भारतीय सेना ने बिना पाकिस्तान में घूसे पीओके और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के कई ठिकानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
करीब दो हफ्तों तक दोनों देशों के बीच जंग के हालात बने रहे। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए। इसमें सबसे बडा फैसला सिंधू जल समझौता को रद्द करने का था। चारों तरफ से घिरे पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर की सिफारिश की। जिसके बाद भारत ने शर्तों के साथ सीजफायर का एलान किया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चौधरी बन गए और ऐलान कर दिया कि उनकी मध्यस्ता के कारण ही दोनों देशों के बीत सीजफायर संभव हो सका।
अब आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने इसको लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांग दिया है। लालू ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी को डोनाल्ड ट्रंप की गोद में बैठा दिखाया गया जबकि कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष टंप के सामने घुटनों पर बैठे दिखे। लालू ने लिखा, “पहलगाम में आतंकी हमला कर निर्दोष देशवासियों की हत्या करने वाले आतंकियों को अब तक सरकार क्यों नहीं पकड़ पायी है? अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने से सीजफायर क्यों किया गया? इनका जवाब कौन देगा?”