ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का निधन, PM मोदी-CM नीतीश ने...

बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का निधन, PM मोदी-CM नीतीश ने जताया शोक

16-Feb-2021 02:57 PM


DESK:- बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया। जोइस के सम्मान में बिहार सरकार ने मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने की बात कही।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा- ''एम रामा जोइस बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके थे। वे पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी थे।  जोइस ने कई किताबें लिखी थीं। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।'' मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोइस के निधन पर शोक जताया। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "एम रामा जोइस एक बुद्धिजीवी और न्यायविद थे। उनके समृदध विवेक से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत हुई। उनका योगदान प्रशंसनीय है उनके निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।" ओम शांति...


पूर्व जस्टिस एम रामा जोइस के निधन पर तमाम राजनीतिक हस्तियों ने भी संवेदना व्यक्त की। अमित शाह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और बीएस येदियुरप्पा ने भी संवेदना जाहिर की।

 

88 साल के उम्र में बिहार के पूर्व राज्यपाल और रिटायर्ड जज एम रामा जोइस का मंगलवार को निधन हो गया। वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। 27 जुलाई 1932 को कर्नाटक के शिवमोगा में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी और शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे। एम रामा जोइस पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी थे।