Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
08-Oct-2023 01:05 PM
By First Bihar
DESK : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी बड़ा फैसला लिया है। गहलोत ने यह निर्णय लिया है कि अब राजस्थान में जाति आधारित सर्वे होगी। गहलौत सरकार ने तमाम कायासों को मौन करते हुए इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। बिहार के जातीय सर्वे के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी फैसला लेते हुए राज्य में जातीय सर्वे कराने की बात कही है।
मिली जानकारी के तहत, सामाजिक न्याय व अधिकारिकता विभाग की ओर से राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय की अनुपालना में जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार अपने ही संसाधनों से जाति आधारित सर्वेक्षण करायेगी। उससे इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि- इस संबंध में आदेश जल्द जारी किया जाएगा। उसके बाद अब विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया कि - सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित सर्वेक्षण कराएगी।
मालूम हो कि, I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल पार्टियों द्वारा शासित राज्य बिहार में सरकार ने जाति आधारित सर्वेक्षण कराया था और इसका परिणाम भी जारी किया। इस मामले पर जहां एक ओर एनडीए गठबंधन ने सर्वे के परिणाम को आंशिक रूप से गलत बताया है। वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार ने भी खुलकर इसका जवाब दिया है। इन तमाम मुद्दों और बयानों के बीच और राज्य में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने भी यह आदेश जारी कर दिया है।