Bihar News: बिहार में सियासी हलचल के बीच राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने हाई लेवल बैठक बुला ली है। लोकभवन में जारी बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल सभी बड़े अधिकारियों से विमर्श किया है और शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।


15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में पटना के प्रमंडलीय आय़ुक्त, पटना डीएम और एसएसपी के अलावा पटना के सभी एसपी के साथ साथ ट्रैफिक एसपी और अनुमंडल अधिकारी के साथ साथ पटना के अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल कैबिनेट की बैठक के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो जाएगी। 15 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित समारोह में बिहार के नए मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां लोकभवन की तरफ से शुरू कर दी गई हैं।