ब्रेकिंग न्यूज़

चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़

Home / politics / राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन...

राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

Bihar Politics: बिहार के सभी पांच राज्यसभा निर्वाचित सदस्य 10 अप्रैल को शपथ लेंगे. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन के अलावा रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं.

28-Mar-2026 04:29 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: 10 अप्रैल को राज्यसभा में नए निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यसभा के लिए चुने गए सदस्य इस दिन विधिवत शपथ लेंगे। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शिवेश राम को राज्यसभा के ऑफिसर की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन समेत बिहार के सभी पांच निर्वाचित सदस्य 10 अप्रैल को शपथ लेंगे।


दरअसल, हाल ही में संपन्न हुआ राज्यसभा चुनाव में नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। बिहार की खाली हो रही सभी पांच सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई थी। जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर के अलावा बीजेपी से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश कुमार ने जीत हासिल की थी जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे।


चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद शपथ ग्रहण का इंतजार हो रहा था। अब राज्यसभा ने देशभर के 37 नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीश तय कर दी है। आगामी 10 अप्रैल को सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इसको लेकर नवनिर्वाचित सदस्यों के पास राज्यसभा की तरफ से फोन आने भी शुरू हो गए हैं। बिहार से नीतीश कुमार के साथ साथ सभी पांच सदस्य इस दिन राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।


राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शिवेश कुमार ने बताया है कि उन्हें राज्यसभा की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन आया है। बताया गया कि 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है। मैं उसकी तैयारी में हूं। 8 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शपथ लेंगे तो उन्होंने कहा कि संभावना तो यही है।