ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / politics / Bihar Politics: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी, चिराग...

Bihar Politics: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी, चिराग पासवान से मिले तावड़े और धर्मेन्द्र प्रधान; बंद कमरे में क्या हुई बात?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर बैठकों का दौर जारी है। चिराग पासवान और जीतनराम मांझी अपनी-अपनी सीटों की मांग पर अड़े हैं। भाजपा नेताओं ने दिल्ली में चिराग से मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की।

07-Oct-2025 04:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का सिलसिला तेज़ हो गया है। मंगलवार को दिल्ली में एनडीए के प्रमुख नेता और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने मुलाकात की।


सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली, जिसमें बिहार चुनाव की रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर गहन चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान 30 सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि एनडीए के एक और सहयोगी हम (से.) प्रमुख जीतन राम मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे हैं।


मांझी पहले भी चेतावनी दे चुके हैं कि यदि उन्हें 15 से कम सीटें दी गईं, तो उनकी पार्टी अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। ऐसे में एनडीए के भीतर तालमेल बैठाना भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पार्टी नेतृत्व अपने सहयोगियों को मनाने में लगातार प्रयासरत है।


इससे पहले, रविवार को भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने जेडीयू के ललन सिंह, हम प्रमुख जीतनराम मांझी और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से भी मुलाकात की थी। उस बैठक में भी सीट शेयरिंग पर बातचीत हुई थी। इसी बीच, मंगलवार को जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान जेडीयू नेताओं के साथ बैठक में उम्मीदवारों और सीटों के चयन पर मंथन हुआ।