Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत सासाराम में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल समस्तीपुर में भाई से अवैध वसूली कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आवास सहायक स्मिता कुमारी को किया गया सेवामुक्त मुजफ्फरपुर: चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी विफलता, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को किया बाइज्जत बरी क्या बिहार में यही शराबबंदी है? पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, पाइपों के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी
21-Oct-2025 02:27 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया और बताया कि उनकी पार्टी ने एक भी मुसलमान को टिकट क्यों नहीं दिया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करते हुए मौके पर उपस्थित महागठबंधन के कार्यकर्ता और समर्थक से दरभंगा जिला के 10 विधानसभा पर विजयी बनाने का अपील की।
मुकेश सहनी ने कहा कि दरभंगा की धरती पर बदलाव की लहर चल पड़ी है। इस बार जनता विकास और सम्मान के मुद्दे पर मतदान करेगी। वहीं कार्यक्रम के बाद तारापुर विधानसभा वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने के सवाल को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था। ना की वीआईपी पार्टी के सिंबल से नामांकन किया था।
वहीं गौराबौरम विधानसभा से महागठबंधन के दो उम्मीदवार आमने सामने होने के सवाल पर कहा कि महागठबंधन से वहां पर वीआईपी के उम्मीदवार संतोष सहनी चुनाव लड़ रहें है। जिसका राजद कार्यालय के साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। वही उन्होंने राजद के सिंबल पर अफजल अली खान के संबंध में कहा कि उनसे बातचीत चल रही है, जल्द समझौता हो जायेंगा।
वही वीआईपी के 15 सीट पर चुनाव लड़ने तथा एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नही उतारने के सवाल पर कहा कि हम लोगों ने प्रयास किया था कि सभी लोगों को साथ लेकर चला जाये। लेकिन मुस्लिम समाज से चेहरा नही मिलने के कारण हमने टिकट नहीं दिया। लेकिन सभी धर्म और जात के लोग हम लोगों का समर्थन कर रहें है और इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा