ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Election 2025: ‘जननायक नहीं हो सकते तेजस्वी यादव, पहले अपने बलबूते कुछ...

Bihar Election 2025: ‘जननायक नहीं हो सकते तेजस्वी यादव, पहले अपने बलबूते कुछ कर के दिखाएं’, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव जननायक नहीं हैं, वे आज जो भी हैं लालू प्रसाद के कारण हैं. पहले तेजस्वी अपने बलबूते कुछ कर दिखाएं, तब मानेंगे।

25-Oct-2025 05:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव को जननायक कहे जाने पर तेज प्रताप यादव ने दो टूक जवाब दिया है और कह दिया है कि तेजस्वी कभी जननायक नहीं हो सकते हैं, वह आज जो भी हैं लालू प्रसाद के कारण हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी पहले अपनी बदौलत कुछ कर के दिखाएं तब मानेंगे।


महुआ विधानसभा चुनाव से इस बार आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में उतरे तेज प्रताप यादव ने कहा कि महुआ में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। महुआ में जो मेडिकल कॉलेज देने का काम किया है, वह प्लस पॉइंट है। अब इंजीनियरिंग कॉलेज और स्टेडियम देंगे, जहां पर भारत-पाकिस्तान का मैच भी होगा 


तेजस्वी यादव को जननायक बताने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जननायक लोहिया जी हैं, कर्पूरी जी हैं, लालू जी हैं और बड़े-बड़े लीडर हैं जननायक हैं। तेजस्वी यादव जननायक नहीं हो सकते हैं। तेजस्वी यादव अपने बलबूते नहीं हैं वह हमारे पिता की बदौलत हैं। जब वह अपने बलबूते हो जाएंगे तो सबसे पहले जननायक हम ही कहेंगे। 


प्रधानमंत्री मोदी के एलइडी लाइट वाले बयान पर उन्होंने कहा कि एलइडी लाइट हमारी गाड़ी में लगा हुआ है और ब्लैक बोर्ड भी हमारे पास है। हम लालटेन में है ही नहींस, हमारी गाड़ी में एलईडी लाइट लगा हुआ है। आरजेडी से ऑगर ऑफर मिलता है तो क्या तेज प्रताप यादव आरजेडी में जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हम पद के लोभी नहीं हैं, अगर आरजेडी से हमें ऑफर मिलेगा तो हम ठुकराने का काम करेंगे।