Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
01-Nov-2025 05:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: चकाई के सोनो खेल मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी एवं बिहार सरकार में मंत्री सुमित कुमार सिंह के पक्ष में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। मैदान खचाखच भरा रहा और लोगों ने फूलों की वर्षा कर मंत्री सुमित कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार — केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार — मिलकर बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं, जिनकी अगुवाई में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि चकाई विधानसभा में विकास की लहर जारी है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है, पुल-पुलिया और सिंचाई योजनाओं से किसानों को राहत मिली है, वहीं युवाओं के लिए नए अवसर बने हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास की इस गति को बरकरार रखने के लिए जदयू को फिर से आशीर्वाद दें।
कार्यक्रम स्थल पर जोश और उत्साह का माहौल देखने लायक था। समर्थकों ने “सुमित कुमार सिंह ज़िंदाबाद” और “नीतीश कुमार ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा मैदान गुंजा दिया। सभा ने यह साफ कर दिया कि चकाई में इस बार फिर विकास और विश्वास की लहर है।


