नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
11-Nov-2025 11:29 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: राज्य में दूसरे चरण के मतदान के बीच जनता दल यूनाइटेड के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री एवं जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच चुनाव को लेकर अहम मंत्रणा हुई। इस दौरान उन्होंने विजय कुमार सिन्हा से भी मुलाकात की है।
बताया जा रहा है कि बैठक में चुनावी रणनीति और एनडीए के भीतर चल रही राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को जारी है। पहले चरण में रिकॉर्ड 65% से अधिक मतदान हुआ था और अब दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के आसार हैं।
जेडीयू और एनडीए नेताओं का दावा है कि इस बार भी नीतीश सरकार की वापसी तय है। आऱजेडी के साथ साथ पूरा विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा कि नीतीश कुमार बीमार हो चुके हैं और अब राज्य की बागडोर संभालने की स्थिति में नहीं हैं हालांकि चुनाव प्रचार में नीतीश कुमार की दहाड़ को देखकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत पूरे विपक्ष की बोलती बंद हो गई।
महागठबंधन के बड़े नेता जब चुनाव प्रचार करने के बजाए सीटों का फॉर्मूला सेट करने में व्यस्त थे तब नीतीश कुमार सबसे पहले चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतरे थे। दोनों ही चरणों के चुनाव को लेकर उन्होंने अनेकों रैलियां की और पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच वोट मांगने गए थे। पहले चरण की वोटिंग में मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की और आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोटिंग की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। इस बीच वह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। इसके बाद उन्होंने जेडीयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर जाकर भी उनसे भेंट किया और वोटिंग की जानकारी ली है।