Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
31-Oct-2025 06:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज एनडीए के जारी संयुक्त घोषणा पत्र को लेकर कहा कि इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम देना बेमानी के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में की गई घोषणाएं सिर्फ आई वॉश हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार 20 साल से है, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि इसके बावजूद बिहार पिछड़ा राज्य क्यों है? उन्होंने कहा कि आज भी यहां के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता है।
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए को घोषणा पत्र की जगह अपने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करनी चाहिए। बिहार की जनता को उनके घोषणा पत्र पर अब विश्वास नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि जो सरकार 20 सालों में बिहार को विकास के पथ पर नहीं ला सकी, वह अगले पांच साल में क्या कर लेगी? इसलिए बिहार के लोग इस चुनाव में बदलाव का मन बना चुके हैं।
उन्होंने साफ लहजे में यह भी कहा कि बिहार में महागठबंधन की जो सरकार बनेगी, वह सभी धर्मों, सभी जातियों यानी बिहार के सभी लोगों की सरकार होगी।