ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दहाड़, नाम लिए...

Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दहाड़, नाम लिए बिना पाकिस्तान को कुत्ते की पूंछ बताया

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के तहत पश्चिम चंपारण में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पाकिस्तान पर नाम लिए बिना तीखा हमला बोला और कहा कि “विरोधी देश कुत्ते की पूंछ की तरह, कभी सीधे नहीं होंगे।”

24-Oct-2025 05:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: पश्चिम चंपारण के सिकटा-मैनाटांड़ विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी भाषण से माहौल गरमा दिया।


मुख्यमंत्री यादव ने अपने भाषण में पुलवामा अटैक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत विश्व में सिर ऊंचा कर खड़ा है क्योंकि देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से लेकर सीता मंदिर तक की यात्रा भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती है।


मोहन यादव ने नाम लिए बिना विरोधी देश (पाकिस्तान) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “ कुत्ते की पूछं जैसे विरोधी देश है।” जैसे कुत्ते की पूछं कभी सीधा नहीं हो सकता ठीक उसी प्रकार विरोधी देश हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करें।


सभा में सांसद डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी जनता को संबोधित किया। मौके पर भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया