ब्रेकिंग न्यूज़

घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज

Bihar Election 2025: '14 नवंबर को बदल जाएगी सरकार, तेजस्वी बनेंगे सीएम', आरजेडी चीफ लालू यादव का बड़ा दावा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी प्रचार मैदान में उतर गए हैं। दानापुर में रैली के दौरान उन्होंने दोहराया कि 14 नवंबर को सरकार बदलेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

03-Nov-2025 07:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को दानापुर में प्रचार के दौरान लालू ने फिर दावा दोहराया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और 14 नवंबर को राज्य में सरकार बदल जाएगी। इस चुनाव में लालू पहली बार चुनाव प्रचार के लिए सार्वजनिक रूप से मैदान में उतरे हैं।


लालू अक्सर सार्वजनिक मंचों पर तेजस्वी के सीएम बनने की बात कहते रहे हैं और दानापुर में भी उन्होंने यही विश्वास ज़ाहिर किया। इससे पहले राघोपुर में रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी के समर्थन में जनता से वोट मांगे थे। महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव परिणाम और शपथ ग्रहण की संभावित तारीखें भी साझा की थीं। 


तेजस्वी ने लिखा था कि 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे और उसके बाद 18 नवंबर को महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने आगे कहा कि 26 नवंबर से 26 जनवरी 2026 के बीच राज्य के अपराधी और असामाजिक तत्व जेल की सलाखों के पीछे होंगे और खरमास में अपराधियों का खात्मा कर दिया जाएगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।