Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
22-Oct-2025 12:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार के दरभंगा में जाले विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा तथा कांग्रेस के प्रत्याशी ऋषि मिश्रा के बीच सीधा टक्कर होने जा रहा है। दोनों प्रत्याशी अपने क्षेत्रो में जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का अपील कर रहे है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए विवादित बयान दिया है।
मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि ऋषि मिश्रा दूसरे जगह से आकर यहां चुनाव लड़ रहे है। और हमारे चुनाव प्रभारी को कहते है की वह बेनीपुर का है। जबकि हमारी पार्टी मे नियम है की जो प्रभारी होगा वह दूसरे विधानसभा का व्यक्ति ही प्रभारी बनेगा। आप सहरसा जिला के बलुआ से आकर जाले विधानसभा मे दावेदारी कर कब्जा करना चाहते है।
वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने तल्ख शब्दो मे कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि जाले विधानसभा की किसी मां ने कोई बच्चा पैदा नहीं किया, जो जाले विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सके। आप बाहर से आकर चुनाव लड़े तो ठीक है। लेकिन बेनीपुर से आकर कोई ब्राह्मण का लड़का चुनाव का प्रभारी बन जाये तो आपके पेट मे दर्द हो रहा है।
वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा की ये लोग 243 के बदले 2000 सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती है। उसे महागठबंधन नहीं लठबंधन कह सकते है। आपस मे ही वे लोग लड़ रहे है। दरभंगा के गौरबौराम विधानसभा को देख लीजिए। राजद से अफजल अली है। जबकि, VIP से संतोष सहनी चुनाव मैदान में है। महागठबंधन ने दोनों को सिम्बल दे दिया है। हमारे विचार से जाले मे भी दो उम्मीदवार को सिंबल दे देना चाहिए था। दो दो हाथ हो जाता।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा