ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, कद्दावर नेता BJP में शामिल; RJD के वोट बैंक में सेंधमारी

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने की कवायद के तहत जहानाबाद के राजद नेता बीजेपी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यादव समाज को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व भाजपा ही दे रही है।

27-Jun-2025 04:02 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव सियासत में जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। आरजेडी के वोट बैंक में बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी कर दी है। चुनाव से पहले आरजेडी को तगड़ा झटका लगा है। जहानाबाद के आऱजेडी नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरण साधने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां जहानाबाद के राजद नेता अजीत यादव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।


इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अजीत यादव सहित दर्जनों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि बिहार में सबसे अधिक यादव विधायक और सांसद भाजपा के पास हैं। जो लोग जाति के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें अब यह समझना चाहिए कि यादव समाज का असली प्रतिनिधित्व भाजपा ही कर रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा यादव समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देगी। दिलीप जायसवाल ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस जाति के वोट बैंक पर राष्ट्रीय जनता दल गर्व करता था, अब उस जाति ने भी सच्चाई को समझ लिया है। यादव समाज अब जान चुका है कि अगर कोई पार्टी वास्तव में उन्हें प्रतिनिधित्व दे रही है, तो वह भाजपा है।


कुल मिलाकर, आज का मिलन समारोह केवल अजीत यादव के पार्टी में शामिल होने की घोषणा नहीं थी, बल्कि यह भाजपा की ओर से यादव समाज को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश भी थी कि अब वह उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना