बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Oct-2025 03:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की फौज मैदान में उतरने लगी है। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी और फिर जनता दल यूनाइटेड ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। महिलाओं को टिकट देने के मामले में जेडीयू सहयोगी बीजेपी को पछाड़कर आगे निकल गई है।
दरअसल, एनडीए गठबंधन की दोनों प्रमुख पार्टियां BJP और JDU इस चुनाव में अपनी-अपनी ताकत और रणनीति के साथ उतर रही हैं। बीजेपी का मानना है कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "गारंटी" और उनके साइलेंट वोटर्स, विशेषकर महिला मतदाता, NDA को दोबारा सत्ता में पहुंचाएंगे।
वहीं, JDU नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम किए हैं, उसका असर चुनाव में जरूर दिखेगा। चुनाव पूर्व ही नीतीश कुमार ने महिलाओं को खुश करने के लिए नीतिगत फैसलों से लेकर टिकट वितरण तक में उन्हें प्राथमिकता दी है।
JDU ने अपने हिस्से की सभी 101 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिनमें 14 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, BJP ने अपनी 101 में से 12 सीटें महिला उम्मीदवारों को दी हैं। बिहार में कुल 3.39 करोड़ महिला मतदाता हैं, जो चुनावी परिणामों को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। आंकड़े बताते हैं कि महिला वोटिंग प्रतिशत अक्सर पुरुषों से अधिक रहता है। ऐसे में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न देना कई दलों के लिए नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है।