Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
30-Oct-2025 05:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में आज 79, गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी को घोषित किया गया। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने संतोष सहनी को विजय की माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि जनता के समर्थन और महागठबंधन की एकजुटता से गौराबौराम में संतोष सहनी की ऐतिहासिक जीत तय है। तेजस्वी यादव ने इस क्रम में उपस्थित लोगों से संतोष सहनी को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार पूरे बिहार में बदलाव की हवा चल रही है।
इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस चुनाव में उन्होंने अपने भाई को जनता की सेवा के लिए उतारा है। उन्होंने कहा कि यह मौका पुराने कार्यों का हिसाब लेने का समय आएगा। गौराबौराम की जनता ने पिछली बार ताकत दी थी, लेकिन उस समय की प्रत्याशी ने जनता के साथ गद्दारी की और अब ऐसे लोगों से बदला लेने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि गौराबौराम में अब विकास की गंगा बहानी है। उन्होंने कहा कि राजद के सिंबल पर अफजल अली ने नामांकन भरा था। वे भी मेरे छोटे भाई की तरह हैं। उन्होंने अफजल अली को एमएलसी बनाने का भरोसा देते हुए कहा कि आप महागठबंधन के प्रत्याशी संतोष सहनी को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है।