बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
14-Oct-2025 03:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को एनडीए गठबंधन में 101 सीटें मिली हैं, शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अगली सूची में की जाएगी।
इस बार कई बड़े नामों के टिकट काटे गए हैं। पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है और उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, रीगा से मंत्री मोतीलाल प्रसाद और औराई से रामसूरत राय का भी टिकट नहीं दिया गया।
बीजेपी ने इस बार स्वास्थ्य मंत्री और एमएलसी मंगल पांडेय को सीवान से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की भाजपा में वापसी हुई है और उन्हें सीतामढ़ी से टिकट मिला है। इसके अलावा, खजौली से अरुण प्रसाद को मैदान में उतारा गया है, जबकि इस सीट को लेकर पहले चर्चा थी कि यह उपेन्द्र कुशवाहा के खाते में जा सकती है।
टिकट कटने पर नंद किशोर यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है। पटना साहिब की जनता ने मुझे सात बार विजयी बनाया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। जो स्नेह और प्यार मुझे मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।”