ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के रण में उतरेगी आम आदमी पार्टी, दिल्ली में AAP नेता ने कर दिया बड़ा एलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर गठबंधन धर्म तोड़ने का आरोप लगाया है।

11-Jun-2025 06:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले मैदान में उतरेगी।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। बिहार में एनडीए और महागठबंधन के अलावे प्रशांत किशोर की जोर आजमाइश के बीच अब आम आदमी पार्टी ने भी बिहार चुनाव में उतरने का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसका किसी दल के साथ गठबंधन नहीं होगा और वह सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।


आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में गुजरात उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि, गुजरात में पांच सीटों पर उपचुनाव होने थे। चार पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे, एक पर हमारा। तय हुआ था कि कांग्रेस अपनी सीट पर लड़ेगी और हम अपनी पर चुनाव लड़ेंगे। 


उन्होंने कहा हमने कांग्रेस की चार सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे, लेकिन जब हमारी सीट पर उपचुनाव आया, तो कांग्रेस ने वहां भी उम्मीदवार खड़ा कर दिया। यह गठबंधन धर्म के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि आगे का निर्णय पार्टी की पीएसी लेगी, लेकिन बिहार में AAP पूरी तरह स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। 


AAP नेता ने बीजेपी पर दिल्ली में बिहार के लोगों के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिहार के प्रवासी मजदूरों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उनके छोटे-छोटे घरों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे बिहारियों को दिल्ली से भगाया जा रहा है। अगर बीजेपी बिहारवासियों को दिल्ली से भगा सकती है, तो बिहार की जनता भी बीजेपी को बिहार से भगा सकती है।