Bihar Education News: बिहार के संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में बकाये वेतन भुगतान को लेकर राशि जारी कर दिया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आज 1 सितंबर को 70 करोड़ रू की राशि जारी करने के संबंध में महालेखाकार को जानकारी भेजी है.
शिक्षा विभाग ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित संस्कृत विद्यालय में विधिवत रूप से नियुक्त शिक्षकों, कर्मियों के वेतन एवं बकाया वेतन भुगतान के लिए 80 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. जिसमें से 70 करोड़ रू की राशि जारी की जा रही है. सभी शिक्षकों का भुगतान बैंक खाता के माध्यम से किया जायेगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) विधिवत रूप से संचालित संस्कृत विद्य़ालय में स्वीकृत पद के विरूद्ध नियमित नियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करेंगे.
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के लिए अलग-अलग राशि तय किया है. इसी राशि में से संस्कृत शिक्षकों का भुगतान किया जायेगा. जिन जिलों में संस्कृत विद्यालय की संख्या अधिक है,वहां अधिक राशि भेजी गई है.