Bihar Politics: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज के जरिए उनके एक कार्यकर्ता को मिली। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


मैसेज में लिखा गया कि ‘हैलो सर, 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा। सच बोल रहा हूं’। इस धमकी भरे संदेश के बाद कार्यकर्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, जिसको जो करना है कर ले, बिहार की जनता जानती है कि हमलोग बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं और आगे भी लगे रहेंगे। वहीं इस मामले पर पटना की सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने कहा कि सूचना मिली है लेकिन अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना