बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
25-Jul-2025 03:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मानसून सत्र के आखिरी दिन विधान सभा में काफी गहमागहमी रही. काले कपडे को लेकर जहां खूब आरोप प्रत्यारोप का दौर चला. वहीं एक तस्वीर ऐसी भी आई जो सुर्खियों में बन गई. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष का आमना सामना हो गया. सात सेकेंड की इस मुलाकात में ही दोनों ने एक दूसरे को आईना दिखा दिया.
आमने-सामने हुए अशोक चौधरी और राजेश राम
विधान सभा के मौनसून सत्र के आखिरी दिन जहां काले कपडे को लेकर नीतीश कुमार राबडी देवी आमने सामने आ गए. वहीं एक मौका ऐसा भी आया जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष आमने सामने आ गए. दरअसल विधानसभा के पोर्टिको में मंत्री अशोक चौधरी और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की मुलाकात हो गई. इस मुलाकात के सात सेकेंड का विजुअल भी अब वायरल हो रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि इस मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने राजेश राम के साथ दुर्वयवहार किया.
ऐसा क्या हुआ कि राजेश राम हुए नाराज
कांग्रेस का आरोप है कि इस छोटी सी मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने राजेश राम के साथ दुर्वयवहार कर दिया. अब आपको बताते हैं कि इस मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने राजेश राम को क्या कहा. दरअसल अशोक चौधरी ने राजेश राम को कहा कि 2015 में नीतीश कुमार का पैर पकड कर मैंने ही आपको टिकट दिलाया था और आज आप नीतीश कुमार का विरोध कर रहे हैं. अशोक चौधरी का दावा सुनकर राजेश राम ने भी जवाब दे दिया. राजेश राम ने कहा कि हमलोगों ने भी सोनिया गांधी का पैर पकडकर आपको अध्यक्ष बनाया था और आप चले गए.
कांग्रेस ने जारी किया वीडियो
कांग्रेस की ओर से राजेश राम और अशोक चौधरी की मुलाक़ात का वीडियो जारी किया गया है. कांग्रेस ने इस मुलाक़ात के दौरान अशोक चौधरी पर राजेश राम के साथ दुर्व्यव्हार का आरोप लगा दिया है.